October 3, 2023 12:31 am

October 3, 2023 12:31 am

मऊ:उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने 249 वोटों से जीत दर्ज कर रचा इतिहास


मऊ।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एशोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचा है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रशांत कुमार त्रिपाठी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे थे और उनके सामने प्रतिद्वंदियों के सूची में हर बार की तरह इस बार अजय यादव से सीधा सामना हो रहा था पिछले दो चुनावों में बहुत ही कम मतों से मात खाने वाले प्रशांत कुमार त्रिपाठी अब सिविल कोर्ट के अधिवक्तावो के आंखों के तारे बन चुके थे,लेकिन सह मात की खेल में इस बार भी चुनावी पैतरेबाजो ने प्रशांत त्रिपाठी के सामने अजय यादव को चुनाव लड़ा कर उन्हें शिकस्त देने की हर एक चाल चल दी थी,लेकिन कहा जाता है न कि मेहनत और लगन से काम करने वालो की कभी हार नही होती और इस बार प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने अपने सामने चुनाव लड़ रहे अजय यादव को… मतों से हराकर एक नया इतिहास रच दिया।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के बीते चुनावो की हम चर्चा करें तो रविन्द्र यादव ने मोहम्मद आरिफ तो किरन यादव ने राहुल को हराकर विजय हुई थी तो राजेश यादव प्रशांत कुमार त्रिपाठी को हराकर विजई हुए वही राहुल यादव ने प्रशांत कुमार त्रिपाठी को हराकर विजय हासिल की थी इस प्रकार एक लंबे अंतराल बाद प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने लगातार दो बार मात खाने के बाद तीसरी बार के चुनाव में एक बड़े मतों से अपने चिर प्रतिद्वंदी अजय यादव को 249 मतों से पराजित करते हुए उपाध्यक्ष पद पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?