September 30, 2023 7:40 am

September 30, 2023 7:40 am

आज ब्लॉकों में किशोर स्वास्थ्य मंच का होगा प्रथम आयोजन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी ब्लॉकों में किशोर स्वास्थ्य मंच का प्रथम आयोजन होगा, साथ ही अगला द्वितीय आयोजन 26 दिसंबर को होना सुनिश्चित हुआ है, इस मंच के माध्यम से किशोरियों व किशोरों को आयरन एवं फोलिक एसिड की टैबलेट वितरित करते हुए खान पान पर ध्यान देने की सलाह दी जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेश अग्रवाल ने दी।
सीएमओ डॉ अग्रवाल ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य  मंच के माध्यम से प्रतियोगिताओं का आयोजन कर एनीमिया मुक्त भारत एवं सुपोषण अभियान के लिये प्रेरित किया जायेगा। फिर उन बच्चों को इन विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किशोर किशोरियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि किशोरावस्था में उम्र बढ़ने के साथ होने वाले परिवर्तनों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होने बताया कि किशोर उम्र में लड़कियों व लड़कों दोनों में शारीरिक बनावट में बदलाव होता हैं। प्रजनन अंगों का विकास होता हैं, आवाज आदि में भी बदलाव होता हैं। इसके साथ साथ किशोरियों में माहवारी भी इसी समय में शुरू होती हैं। उन्हें इस दौरान खान पान आदि में भी विशेष सावधानियाँ बरतने के लिए जानकारी दी जाएगी। इन सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यो से किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम में सहयोग लिया जा रहा है। 
नोडल डॉ बीके यादव ने बताया प्रथम आयोजन ब्लॉक बडरांव में यूपीएस कंपोजिट स्कूल खानिगाह अमिला, दोहरीघाट में ब्लॉक रूपा देवी बालिका इंटर कॉलेज गोफा अमिला, फतेहपुर ब्लॉक में अपर प्राइमरी स्कूल रामपुर, घोसी ब्लॉक में संत देवरहवा उत्तर माध्यमिक कॉलेज मझवारा, ब्लॉक कोपागंज में अपर प्राइमरी स्कूल कुर्थी जाफरपुर, मोहम्मदाबाद ब्लाक में देवऋषि इंटर कॉलेज देवलास ब्लॉक प्रधान, कृष्णा इंटर कॉलेज पिपरीडीह, रानीपुर में सरसेना इंटर कॉलेज सरसेना, रतनपुरा ब्लाक में भंदाव इंटर कॉलेज थलईपुर, शहर मऊ में आलिया अरबिया इंटर कॉलेज फैजीगेट डोमनपुरा में होना है।

अरविन्द कुमार वर्मा डीईआईसी मैनेजर ने बताया कि इस मंच के माध्यम से किशोर किशोरियों को स्वस्थ्य जीवन हेतु सबको स्वस्थ्य एवं स्वच्छ रहने की सीख दी जाएगी, साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?