September 30, 2023 8:31 am

September 30, 2023 8:31 am

मऊ:पढाई के साथ खेल-कूद भी ज़रूरी -डॉ एकीका सिंह

मऊ जनपद के पहसा गढ़वा स्तिथित शारदा नारायण इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज सत्र 2022 दिसंबर माह में आयोजित होने वाले वार्षिक खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। खेल सप्ताह के मौके पर आज मुख्य अतिथि शारदा नारायण अस्पताल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह ,मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एकीका सिंह ,मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह एवं मधुलिका सिंह के साथ सभी डॉक्टरों ने शिरकत की। स्पोर्ट्स सप्ताह के आज 6 दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद ,खो-खो ,रस्साकशी,डिस्क थ्रो आदि में हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़िओ को मुख्य अतिथि द्वारा पृस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ संजय सिंह ने छात्र- छात्राओं द्वारा किये गए प्रदर्शन को सराहा। छात्र छात्राओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए वार्षिक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना बच्चे आयोजित हो रही तमाम प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलों से बच्चे का शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। डॉ एकीका सिंह ने विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों के समपूर्ण विकास में सहायक होते हैं। खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवं नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है। अंत में डॉ सुजीत सिंह ने खेल के प्रति जागृत करते हुए कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को सुधारने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हम खेलों द्वारा स्वास्थ्य और शरीर की तंदुरुस्ती को बनाए रखने के साथ ही खेलों में एक बेहतर भविष्य का निर्माण भी कर सकते हैं। इस मौके पर मैनेजर शिवकुमार सिंह ,प्रधानाचार्य मंजू ,उप-प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण एवं समस्त नर्सिंग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?