October 3, 2023 12:42 am

October 3, 2023 12:42 am

मऊ:जाति धर्म से ऊपर उठकर लोग कर रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत वीरेन्द्र चौधरी


मऊ प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा कुशीनगर से चलकर मऊ में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज के प्रांगण में झंडारोहण कार्यक्रम के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुभारंभ किया गया शुभारंभ के प्रारंभ में पीजी कॉलेज के बालिकाओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर के प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया साथ ही साथ कल्पनाथ राय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके यात्रा आगे वड़ी शहर में कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा की समाज सेवी वकील विभिन्न समुदाय के लोगों के द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया
यात्रा आगे बढ़ती गई बीच-बीच में यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष विधयक मा वीरेंद्र चौधरी जी ने लोगों को संबोधित किया मिर्जाहजीपुरा में लोगों को संबोधित करते हुए फरेंदा के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के प्रादेशिक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर के हर वर्ग समुदाय धर्म के लोगों ने जिस तरह से आगे बढ़कर इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं निश्चित तौर पर भारत जोड़ो यात्रा का मकसद पूरा होता हुआ दिख रहा है कुछ लोग समाज में अराजकता फैला कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है लेकिन कांग्रेस ने जो भारत जोड़ो यात्रा राहुल जी के नेतृत्व में चल रही है उनके मकसद में कामयाब नहीं होने देगी हर धर्म के लोग सामाजिक बुद्धिजीवी लोग इस यात्रा का सम्मान करके संदेश दे रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी पहले भी देश जोड़ने का काम किया है और आज भी देश जोड़ने के लिए गलियों में घूम रही है अब वह दिन आने वाला है जब लोग आपस में मिलकर भाईचारे का संदेश देंगे नफरत को छोड़कर भाईचारे और सौहार्द का परिचय देंगे


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि वह समय आ गया है जब कांग्रेस को पुनः स्थापित करने के लिए आमजन को कांग्रेस का साथ देना पड़ेगा जिस तरह की सरकारें बदले की भावना से काम कर रही है उसके निरंकुशता पर लगाम लगाने के लिए कांग्रेस का साथ देना पड़ेगा
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस नफरत मिटा कर लोगों को जोड़ने का सदैव काम करते आई है और आज भी वही काम करने के लिए कटिबद्ध है
संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनिंदर मिश्रा सचिव जनक कुशवाहा पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे नसीम अहमद के अलावा घनश्याम सहाय संजय यादव शीला भारती मधुसूदन त्रिपाठी अकरम प्रिमियर पूजा राय उमा शंकर सिंह रामकरण यादव कैलाश चौहान रमन पाण्डे ओमप्रकाश ठाकुर रफी अतहर वकील अहमद अवनीस सिंह नजीर अहमद बरहमा नंद पाण्डे क्रांति निषाद गौरव राय राजकुमार राय रामचंद्र राय संजय चौहान मनोज गिहार रवि खंडलवाल आफताब सिद्दीकी मंशा राजभर मीना भारती वीरेंद्र कुशवाहा त्रिभुवन भारती रेयाज अहमद आफताब आलम रमेश पाण्डे खालिद अंसारी शशिकांत राय जावेद नेसार विनय गौतम सिकंदर प्रसाद मुकेश राजभर सलमान ईरशाद शैलेंद्र सिंह असलम गुड्डू नागेंद्र पाण्डे बलजीत चौहान संजय सिंह चन्द्र भान यादव सुरेंद्र राजभर चम्पा राजभर तौसीफ इलाही रवि गोपाल सिंह माधवेंद्र बहादुर सिंह सावंत सिंह सुभाष राम अरुण सिंह वाहिद जमाल रामचंद्र त्रिपाठी इत्यादि।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?