October 2, 2023 11:14 pm

October 2, 2023 11:14 pm

मऊ:संगठन के बल पर नगर निकाय चुनाव में होगा कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन बृजलाल खाबरी


जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में नगर निकाय के चुनाव एवं संगठनात्मक समीक्षा पर विचार विमर्श किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाग लिया कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत करते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का समुचित सम्मान देकर जमीन से जुड़े हुए हमारे प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करेंगे
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माननीय बृजलाल खाबरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें और कार्यकर्ताओं के बल पर हम नगर निकाय का चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे
कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता में वृद्धि की जाएगी बूथ से लेकर जिला स्तर में कार्यकर्ताओं का सम्मान करना मेरा पहला लक्ष्य होगा सपा बसपा और भाजपा चुनाव में अनर्गल मुद्दे उठाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है जबकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संकल्पित रहे
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे यहां नगर पालिका एवं टाउन एरिया के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है कार्यकर्ता इसके लिए कमर कस चुके हैं हम हर हालत में वार्ड सदस्य से लेकर के चेयरमैन के पद पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं
शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि शहर के सभी नगर पालिका के वार्ड मेंबर का आरक्षण की प्रक्रिया सुनिश्चित होता है तो कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वार्ड में अपना उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया के माध्यम से तय किया जाएगा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचीव मनिंद्र मिश्रा बालकृष्ण चौहान अमरेशचंद्र पाण्डे नसीम अहमद घनश्याम सहाय राना खातून सुरेश बहादुर सिंह अवनीश सिंह राजकुमार राय शीला भारती मधसूदन त्रिपाठी अकरम प्रिमियर रमन पाण्डे मनोज गिहार एस के मिश्रा सोहेल नोमानी उमाशंकर सिंह माधवेंद्र बहादुर सिंह विनोद कुमार शिवजी कन्नौजिया रामकरण यादव शीला राजभर अनिल जायसवाल महेंद्र सोनकर सिकंदर प्रसाद मुकेश राजभर शाहिद फारूकी आफताब आलम राजमंगल यादव बरहमानंद पाण्डे वीरेन्द्र कुशवहा ओमनारायण शर्मा त्रिभुवन भारती चंद्रभान यादव शैलेद्र सिंह सलीम हवारी अमीर अहमद रेयाज अहमद उदय प्रताप राय रत्नेश राय मोती राम चम्पा राजभर संजय चौहान इत्यादि।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?