October 2, 2023 10:43 pm

October 2, 2023 10:43 pm

फैल रहा ऑंखों का संक्रमण, स्वयं को बचाएंः डॉ संजय सिंह

रैकवारेडीह में शारदा नारायण ने लगाया निःशुल्क शिविर, 96 की हुई जांच


मऊ : बरसात के मौसम में तेजी वायरस कंजेक्टिवाइटिस बहुत तेजी से फैल रहा है। इसे सामान्य भाषा में आंख का आना या आंख का संक्रमित होना कहते हैं। यह बरसात के मौसम में तेजी से फैलता है। छुआछुत से तेजी से फैलता है। इसके कारण आंखों का लाल होना, सूजन होना, आंखों से पानी गिरना, कीचड़ आना आदि लक्षण हैं। इसके बचाव के लिए आंखों को नियमित अंतराल पर ठंडा पानी से धुलते रहें। साथ ही हाथों को सेनेटाइज करना आवश्यक है। इससे बचाव के लिए मोक्सी फ्लोक्सासीन एंटिबाइटिक का प्रयोग करना चाहिए। डॉ संजय सिंह ने यह उदगार मंगलवार को रैकवारेडीह ग्राम सभा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कही। शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 96 मरीजों के आंख की जांच करने के साथ उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?