October 3, 2023 12:05 am

October 3, 2023 12:05 am

सेवा भारती ने लगाया निःशुल्क चिकित्सिकीय जाँच शिविर का आयोजन

बस्ती के उद्धार के लिए लोगो को दिया जायेगा रोज़गार – डॉ संजय सिंह
मलिन मुसहर बस्ती में हुआ आयोजन ,35 कि जांच कर दी गयी दवाये।

मऊ- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई सेवा भारती जनपद मऊ द्वारा शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से मुसरदह मोड़ स्थित मालिन मुसहर बस्ती में निःशुल्क चिकित्सिकीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में शारदा नारायण अस्पताल के चैयरमैन व सेवा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने 35 मरीज़ो को परामर्श दिया। शिविर में बीपी शुगर ,सांस एवं आँख की जाँच कर दवाये प्रदान की गयी। डॉ सिंह ने उपस्थित लोगो को जागरूक करते हुए अपना ख्याल कैसे रखे इसके बारे में चर्चा की। आगे उन्होंने बस्ती के उद्धार के लिए अखिल सेवा भारती एवं शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से आगे अनेक कार्यक्रम आयोजन करने का आश्वाशन दिया एवं बस्ती के लोगो के लिए जो सक्षम है उनको स्वावलंबित बनाने के लिए लिए रोजगार देने का भी वादा किया। इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख अरविन्द आर्य ने बताया कि वास्तव में सेवा भारती वंचित, शोषितों वर्गो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करती है। सेवा भारती के महामंत्री विवेक सिंह ने बताया कि ये लोग समाज से वंचित लोग है उनको सेवा भर्ती निरंतर तौर पर समाज कि मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है और ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर गिरीश कुशवाहा , प्रधान इंद्रदेव प्रसाद ,प्रिंस कुमार , शारदा नारायण अस्पताल कि चिकित्सिकीय टीम उपस्थित रही।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?