September 30, 2023 8:14 am

September 30, 2023 8:14 am

सेवा भारती ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर करीब 115 लोगो का हुआ निशुल्क इलाज

मऊ ज्ञानशिखा टाइम्स। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई सेवा भारती जनपद मऊ द्वारा शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से सेवा बस्ती गढ़वा पहसा के समीप ग्रामीण क्षेत्र में डोम, मुसहर, बनबासी,थारू समेत अन्य शेड्यूल्ड ट्राइब के निवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में कुल 115 लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, लिपिड प्रोफ़ाइल, हीमोग्लोबिन और साँस की जांच की गई।
इस दौरान डा.संजय सिंह एवं बाल रोग विशषज्ञ डा.रेहान द्वारा शिविर में आए हुए जरूरतमंद को निशुल्क परामर्श के साथ साथ निशुल्क दवाएं भी दिया गया। जिसका पूरा खर्च सेवा भारती ने वहन किया। यह जानकारी जिला सेवा प्रमुख अरविंद कुमार आर्य ने दी

अरविन्द आर्य ने बताया कि वास्तव में सेवा भारती वंचित, शोषितों वर्गो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करती है। हम अपने संगठन के कार्यों में दलित, शोषित, मुसहर, डोम, आदिवासी वनवासी के गांवों और बस्तियों में सेवा का कार्य करते हैं। वहां पर उन बस्तियों को “सेवा बस्ती” कह कर संबोधित करते हैं उनकी जाति या अन्य पहचान चिन्हों का उपयोग नहीं करते हैं।

सेवा भारती के जिला अध्यक्ष व शारदा नारायन हॉस्पिटल के निदेशक डा. संजय सिंह ने बताया कि हम लोगो द्वारा सेवा के कार्य एवं उपक्रम प्रायः चलाये जाते है तथा जहां भी सूचना मिलती है। सेवा भारती वहाँ हर प्रकार से सेवा तथा समाज के वंचितों को स्वावलंबन बनाने का कार्य करती है।

सेवा भारती के महामंत्री विवेक सिंह ने बताया कि सेवा भारती के शिविर का उद्देश्य क्या है, यह निरन्तर सेवा बस्तियों में विभिन्न प्रकार के उपक्रम चलती है, जैसे शिक्षण केन्द्र, वाचनालय, स्वस्थ चिकित्सा शिविर ,सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आदि हैं। जिससे कि उस बस्ती में निवास करने वाले लोगों का जीवन स्तर आर्थिक और सामाजिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष डा.संजय सिंह जिला सेवा प्रमुख अरविन्द कुमार आर्य, सेवा भारती के महामंत्री विवेक सिंह नगर सेवा प्रमुख प्रशांत रत्नम ने संघ के संस्थापक डा.हेडगेवार एवं गुरु जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मंच परिचय एवं कार्यक्रम परिचय जिला सेवा प्रमुख अरविन्द कुमार आर्य ने किया।इस अवसर पर सेवा भारती के सदस्य व पदाधिकारीयों के साथ मनीष सिंह सहित सैकड़ो मरीज व शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टर व अन्य सहयोगी कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सेवा भारती के सदस्य व पदाधिकारीयों के साथ मनीष सिंह सहित सैकड़ो मरीज व शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टर व अन्य सहयोगी कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?