October 3, 2023 12:42 am

October 3, 2023 12:42 am

युवा तुर्क की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मऊ,
आज शारदा नारायण अस्पताल के सभागार में पूर्व प्रधानमत्री और जन नेता चंद्रशेखर जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर शारदा नारायण के निदेशक डॉक्टर संजय सिंह ने पुष्प अर्पित किया और सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमत्री चंद्रशेखर जी गरीबो वंचितों की जीवन भर आवाज बने रहे इसी क्रम में उनके सपनो को साकार करने की दिशा में शारदा नारायण वेल्फेयर ट्रस्ट निरंतर सक्रिय है और उनके द्वारा स्थापित इब्राहिमपट्टी अस्पताल को जिस प्रकार सरकार के द्वारा एक कैंसर अस्पताल के रूप में तब्दील करते हुए उसकी ज़िम्मेदारी शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट को सौपी गई है तो शारदा नारायण ये विश्वाश दिलाता है की इस क्रम में शारदा नारायण वेल्फेयर ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस अवसर पर डॉ सुजीत सिंह ,डॉ राहुल कुमार,डॉ रुपेश सिंह,डॉ रेहान ,भरत सिंह ,रजनीश सिंह,सुरेंद्र सिंह ,मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

युवा तुर्क की जयंती पर जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी में स्वास्थ्य जागरुकता व पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

युवा तुर्क, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एण्ड कैंसर इंस्टीट्यूट पर स्वास्थ्य जागरूक एवं पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा शांतनु विसेन बताया कि जननायक की जयंती पर उनके गांव में निर्मित हास्पिटल में ग्रामीण गरीबों का निःशुल्क उपचार होना उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। हास्पिटल प्रशासक पुरुषार्थ सिंह ने बताया कि हास्पिटल मेंं निरंतर बढ़ती स्वास्थ सुविधाओं के बीच आमजन को सुलभ चिकित्सा प्रदान कर जननायक चंद्रशेखर जी के सपने को आकार दिया जा रहा है। इसे चिकित्सा का हब बनाया जाएगा। कार्यक्रम में 25 कुपोषित मरीजों को पुष्टाहार पदार्थ का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान ईश्वर चंद गुप्ता ने चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान डा आनंद मोहन, आशुतोष सिंह ने संबोधित किया।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?