
मा0 विधान परिषद सदस्य ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनों से किया लाभान्वित।
जिला पर्यटन संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम शुभारम्भ मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विक्रान्त सिंह (रिशु) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मा0 विधान परिषद सदस्य द्वारा वहॉ पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलो का अवलोकन किया गया। मौके पर सोनी धापा इण्टर कालेज की बालिका प्रिती ठाकुर द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त चन्द्रकिशोर पाण्डेय लोकगीत कलाकार द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर लोकगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर द्वारा श्रीमती उर्मिला ग्राम लाडनपुर, संगीता देवकली विशुनपुर, रमीता देवी, साधना, सोनी ग्राम पिजड़ा को आवास का स्वीकृति पत्र एवं जनार्दन, कमलेश्वर ग्राम रणवीरपुर को चाभी वितरण, परियोजना विभाग डूडा की तरफ से सरोज देवी, रीता देवी मु0 भीटी, सुनीता अंबेडकर मु0 गालिबपुर, सीमा देवी, मनोरमा देवी सहादतपुरा को शहरी आवास का चाबी वितरण। उपायुक्त स्वरोजगार के तहत शीला यादव ग्राम हरपुर, सुमन यादव ग्राम ठकुरमनपुर, प्रियंका सिंह ग्राम उमापुर, आरती देवी ग्राम परदहां, रीना यादव ग्राम बलराई को साड़ी वितरण। उद्यान विभाग की तरफ से रामदरश, जोखन राम, धीरज राम ग्राम सरसेना, हरिनाथ ग्राम अलीनगर, अरविंद कुमार गौतम ग्राम चोरपाकला, दीपा ग्राम अलीनगर, बरखू ग्राम सरवां, रामबदन पासवान ग्राम इंदरपुर भलायां, रामचंद्र ग्राम नसीरपुर, विश्वनाथ ग्राम हुसैनाबाद को लौकी बीच वितरण। समाज कल्याण विभाग की तरफ से सवरू यादव, हरि, सोम नारायण, बहादुर, रामकरन ग्राम अछार को वृद्धा पेंशन। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की तरफ से अहमद ग्राम भदसा मानोपुर, सुरेश चौहान ग्राम धिनचौरा, योगेंद्र कुमार पासवान ग्राम सहजादपुर, दिनेश शर्मा ग्राम काजा, महेंद्र नाथ ग्राम बस्ती बर्सी निधियाव को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहें।